Monday, October 19th, 2026

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर बाघ की दहाड़, वन विभाग सचेत

भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी है। राजधानी में बाघ का मूवमेंट दिखा है। अपने तीन शावकों के साथ बाघिन नजर आई है। बाघ का मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया है।

दरअसल रात करीब 1.40 बजे बाघिन नजर आई है। मेंडोरा रोड 13 गेट के पास मूवमेंट दिखा है। बाघ के मूवमेंट की खबर पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं। इसके पहले भी कई बार सड़कों पर बाघ की चहलकदमी हो चुकी है। वहीं बाघ दिखने से लोगों में भय का माहौल है। लोग रात को घरों से नहीं निकल रहे है।

 

Source : Agency

पाठको की राय