Tuesday, October 20th, 2026

'अपराधिक छवि वाले 99 प्रत्याशियों को दिया टिकट', अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से पहले मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए राजनेता एक-दूसरे पर हमलावर है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा आपराधिक छवि के प्रत्याशियों को मैदान में उतारक शकर पूरा करने वाली है।

अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट दे चुकी है! इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा, "आने वाले चुनाव में ये 'लाल टोपी और लाल पोटली' ही बीजेपी को सबक सिखाएगी। बीजेपी को गिराने के लिए किसान तैयार है और बीजेपी को यूपी से भगाने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में भाजपा को 0 सीट मिलेगी, क्योंकि पश्चिमी यूपी के लोग बीजेपी का सूरज हमेशा के लिए अस्त कर देंगे।"

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जब कोई पहलवान हारने लगता है तो हाथ-पैर फड़फड़ाता है, कभी काटता है, खरोंचता है या गला घोंटता है... यही तो बीजेपी कर रही है... समाजवादी पार्टी एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने गोरखपुर में एक सभा में अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये 'लाल टोपी' वाले उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है।
 

 

#yogi

Source : Agency

पाठको की राय