Tuesday, October 20th, 2026

उमरिया के रमदहा वाटरफॉल में तीन युवकों की डूबने से मौत

उमरिया
 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित रमदहा वाटर फॉल मे डूबने से मानपुर निवासी तीन युवको की मौत हो गई। विदित हो कि ग्राम मढउ निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के तूफान वाहन से दर्जन भर से अधिक साथी युवक शनिवार की सुबह मानपुर से करींब 140 किमी दूर मनेन्द्रगढ़ स्थित रामदहा जलप्रपात घूमने गए थे। ये सभी युवक घटना स्थल दोपहर पहुंच गए थे और नहाने के लिए जलप्रपात गए थे।

इसी बीच मानपुर निवासी विमल पिता तुलसी राम गुप्ता एवं ग्राम सिगुड़ी निवासी रामकिशोर पिता रामदयाल पटेल, दीपक पिता कुंज बिहारी गुप्ता नहाते समय गहरे पानी समां गए। घटना के बाद मनेन्द्रगढ़ जिला प्रशासन की मदद से रेस्क्यु किया गया और तीन युवको को पानी से निकालने में सफलता मिली। हालांकि पुलिस सारे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने युवकों की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई अभी भी जारी है। युवकों की मौत पूरे गांव में सनाका खिंचा हुआ है। हर कोई गमगीन नजर आ रहा है। जिसने भी यह खबर सुनी वह अवाक रह गया और मृतकों के घर की ओर दौड़ा। युवकों की मौत के बाद से पूरे परिवार का बुरा हाल है।

जन जातीय कार्य मंत्री ने परिवार से मिलकर बंधाया ढाढ़स
प्रदेश शासन में जनजातीय कार्य विभाग की मंत्री रविवार को दोपहर बाद मानपुर जहां उन्होंने एमपी छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित रमदहा वाटर फाल में डूबकर मरने वालों के घर पंहुची हैं और परिजनों को सांत्वना प्रदान की है। इस दौरान एसडीएम तहसीलदार सहित एसडीओपी एवं टीआई मानपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

#Three youths drowned in

Source : Agency

पाठको की राय