Sunday, October 25th, 2026

अगस्त में तीन हजार छोटी उद्योग इकाइयाँ प्रारम्भ होंगी - मंत्री सखलेचा

भोपाल
सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने उद्यमियों और नव उद्यमियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में इस साल अगस्त में 3000 के करीब नई छोटी इकाइयाँ प्रारम्भ की जाएंगी।

मंत्री सखलेचा ने रविवार को 50 वें विश्व एमएसएमई दिवस पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बहुत तेज़ी से नए उद्योग स्थापना के कार्य हो रहे हैं। पहले चरण में अप्रैल माह में 1891 इंडस्ट्री शुरू की और अगस्त तक तीन हजार और नए उद्योग सभी इंटरप्रेनर्स के सहयोग से शुरू होने वाले हैं।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि शुभकामनाओं के साथ उद्यमियों को इस बात का भी विश्वास दिलाते हैं कि जब भी आपको जरूरत होगी मध्यप्रदेश सरकार आपके साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि आज के दिन हम सब मिलकर ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाकर प्रदेश के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन में आर्थिक उन्नति की नई रोशनी प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

 

#मंत्री सखलेचा

Source : Agency

पाठको की राय