Friday, October 23rd, 2026

कोरोना जांच के लिए कराए जा सकते हैं तीन टेस्ट - एंटीजन, आर टी- पी सी आर और ट्रू नॉट टेस्ट

रायपुर
अभी 90 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन से स्वस्थ हो रहे हैं, कभी भी कोरोना बीमारी की आशंका होती है, तो आप इसकी जांच के लिए तीन किस्म के टेस्ट करा सकते हैं। ये है एंटीजन टेस्ट, आर टी- पी सी आर टेस्ट और ट्रू नॉट टेस्ट । इसके अलावा कोई और टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। उक्त बातें चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. फिरोज मेमन (एमबीबीएस, एमडी) ने कहीं।

डॉक्टर मेमन ने कहा है कि कोरोना महामारी की अभी कोई निश्चित दवा नहीं है। लक्षणों के आधार पर कोरोना का इलाज हो रहा है। पचासों किस्म की दवाइयां आई हैं और उसमें से कुछ गिनती की ही दवाइयां फायदेमंद साबित हुई है। इनका उपयोग आपको चिकित्सक की सलाह से ही करना है। डॉक्टर मेनन ने बताया कि अगर आपको आशंका है या लक्षण है तो कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आते तक आप अपने को पॉजिटिव मानकर ही चलिए। इसके लिए आप अपने आप को आइसोलेट रखें, अपने परिवार को संक्रमित होने से बचाइए, जब तक की आप की जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती है। आपसे जितने लोगों का संपर्क हुआ है, उन्हें भी यह टेस्ट कराने की सलाह दीजिए।

टेस्ट करने में अभी भ्रांति फैली हुई है। एच आर सी टी सी या सिटी स्कैन कराने की दौड़ लगी है ,इससे बचना है। उससे कोई बहुत ज्यादा ट्रीटमेंट में बदलाव नहीं होता है। डॉक्टर को जब भर्ती पेशेंट में यह टेस्ट की जरूरत हो , तो वे ये टेस्ट कराते हैं। टेस्ट स्वयं से कराने की जरूरत नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति जिनको सर्दी, खांसी, बुखार है और जिनको लग रहा है कि उन्हें कोरोना हो गया है या हो सकता है तो उनको टेस्ट कराना है। टेस्ट के पॉजिटिव आने के बाद आपको होम आइसोलेशन में रहना है। अभी 90 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन से स्वस्थ हो रहे हैं। आपको होम आइसोलेशन में अपना आक्सीजन सेचुरेशन 93 के ऊपर बनाए रखना है।

इसी तरह आपको 6 मिनट का वाकिंग टेस्ट करना है। 6 मिनट वॉकिंग (पैदल घूमने) करने के बाद अगर आपका आक्सीजन सैचुरेशन 4 प्रतिशत के भीतर कम हो रहा है तो आप सेफ है , सुरक्षित है। यह बदलाव अगर 4 प्रतिशत से ज्यादा है तो आपको डॉक्टर की सलाह से अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।

 

#कोरोना जांच

Source : Agency

पाठको की राय