Saturday, October 24th, 2026

जगराम डैम में नहाने गए तीन किशोर की डूबने से मौत, शव बरामद, पुलिस ने दर्ज किया FIR

विजयनगरम
आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के जगराम डैम में नहाते समय तीन किशोरों के डूबने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने विजयनगरम के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आर गोविंद राव के हवाले से यह जानकारी दी है। राव के मुताबिक, सभी किशोर चेक डैम में तैरने गए थे और गलती से डूब गए।
 
सभी किशोरों के शव बरामद
उन्होंने कहा कि जब बच्चे डूबने लगे थे तो दो अन्य भी उसको बचाने के लिए कूद पड़े। हालांकि, दोनों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह भी डूब गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी किशोरों के शव बरामद कर लिए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए विजयनगरम के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। इस हादसे के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

 

#died due to drowning

Source : Agency

पाठको की राय