Sunday, October 25th, 2026

अबूझमाड़ के तीन खिलाड़ियों ने विश्व मलखंब चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

जगदलपुर

नक्सल प्रभावित नारायणपुर के अबूझमाड़ के तीन बच्चों ने विश्व मलखंब चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए माड़ के खिलाड़ी संतोष सोरी, संताय पोटाई और जयंती कचलाम ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया।

यह तीनों घोर नक्सल प्रभावित परिवारों के हैं और दो वक्त के भोजन के लिए भी जंगल पर आश्रित हैं। इन बच्चों को यहां पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के कमांडो मनोज प्रसाद ने गोद लेकर प्रशिक्षण दिया है। प्रसाद ने यहां मलखंब अकादमी खोली है। यहां 70 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके सिखाए बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में दो सौ से अधिक मेडल जीत चुके हैं। विश्व मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन भूटान में 9 से 12 मई तक किया गया था इसमें भारत, जापान, अमरीका, साउथ अफ्रीका, ब्राजील सहित 20 देशों के दो सौ से अधिक खिलाडि?ों ने भाग लिया था।

भारत टीम में छत्तीसगढ़ नारायणपुर के तीन खिलाडि?ों ने अपनी जगह बनाने में कामायाब हुए थे जिसमें लड़कों में संतोष सोरी और लड़कियों में संताय पोटाई व जयंती कचलाम शामिल हैं। तीनों ही खिलाडि?ों ने विश्व मलखंब चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और अपने कौशल और हुनर से सभी का दिल भी जीता। साथ ही अपने प्रदर्शन से इन खिलाडि?ों ने विश्व स्तर पर भारत देश का व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।

 

Source : Agency

पाठको की राय