कोलकाता से जुड़े पटना के तीन जोड़ी विमान आज रद्द रहेंगे
पटना
यास तूफान को देखते पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली तीन जोड़ी विमानों को बुधवार को रद्द कर दिया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट बुधवार को दिन भर बंद रहने के आसार हैं। विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पौने आठ बजे तक विमानों का ऑपरेशन बंद रहेगा। ऐसा तूफान की वजह से एहतियातन किया जा रहा है। हालांकि इस बाबत न तो पटना एयरपोर्ट और न पटना एयरपोर्ट से जुड़े किसी विमानन कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। पटना से कोलकाता के बीच में इंडिगो के दो और एयर इंडिया के एक जोड़ी विमानों की आवाजाही है।
Source : Agency

पाठको की राय