Tuesday, October 20th, 2026

ONGC के तीन कर्मचारियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने किया अगवा, तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली
 ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों को अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार की सुबह अगवा कर लिया। अगवा करने की यह घटना शिवसागर जिले के लकवा फील्‍ड में हुई। बताया जा रहा है कि 2 जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (प्रोडक्शन) और एक जूनियर टेक्नीशियन (प्रोडक्शन) को ओएनजीसी की गाड़ी में ही ले जाया गया। बाद में यह गाड़ी असम-नगालैंड बॉर्डर के जंगल के पास मिली है।
 
वहीं, तीनों कर्मचारियों के अगवा करने की सूचना पुलिस विभाग में हड़कंम मच गया। पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी कर दी और तीनों कर्मचारियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक 2 जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (प्रोडक्शन) और एक जूनियर टेक्नीशियन (प्रोडक्शन) का कोई पता नहीं चल सका है।

 

#ONGC

Source : Agency

पाठको की राय