Monday, October 19th, 2026

इन शहरों के लिए तीन नई ट्रेनें का मिल सकता है तोहफा

लखनऊ

नए साल पर शहरवासियों को तीन ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से नए सिरे से प्रस्ताव मांगा है। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन और सीईओ बनने के बाद 15 जनवरी से पहले मुंबई, जम्मूतवी और कामाख्या के बीच तीनों नई ट्रेनों को चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ये ट्रेनें गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से तीन शहरों के लिए बीच चलेंगी।  

गोमतीनगर स्टेशन जैसे-जैसे बनकर तैयार हो रहा है। वैसे-वैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। यहां दो नए प्लेटफार्म के अलावा तीन और प्लेटफार्म बनकर तैयार हो रहे है। गोमतीनगर को विश्वस्तरीय बनाने के प्रोजेक्ट पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) काम तेजी से पूरा कर रहा है। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ से माता वैष्णो देवी कटरा, लखनऊ से कामाख्या के अलावा मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पूर्व में रेलवे बोर्ड को भेजा है। अब पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के रेलवे बोर्ड के सीईओ बनने के बाद दोबारा इन ट्रेनों को चलाने की कवायद शुरू हो गयी है। आचार संहिता लागू होने से पहले इन तीनों ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। 

 

#tren

Source : Agency

पाठको की राय