तीन नक्सली स्मारक ध्वस्त, छिपाकर रखा गया नक्सल सामग्री बरामद
दंतेवाड़ा
थाना बारसूर एवं मालेवाही क्षेत्रांतर्गत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। गस्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कोहकाबेडा, कुवे के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप सामाग्री पैराबम, कैलक्यूलेटर, दवाइयां, दैनिक उपयोगी की सामाग्री एवं नक्सल पत्रिका सहित नक्सल साहित्य बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने ग्राम मंगनार गट्टापारा तथा ग्राम कोसलनार गोडियापारा (गोमटेम) में नक्सली शहीद सप्ताह (28 जुलाई से 03 अगस्त) के दौरान नक्सली जागेश, दीपक की स्मृति में नवनिर्मित तीन नक्सली स्मारक मिला, जिसे डीआरजी के जवानों ने मौके पर ध्वस्त कर दिया है।

पाठको की राय