Friday, October 23rd, 2026

किसान मोर्चा की बैठक में तीन महीने की बनी रणनीति

कांकेर। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक विगत दिनों कांकेर में हुई।  बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा के गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर कार्ययोजना बनाई गई। आगामी तीन महीनों में मंडल, जिला की बैठक ,ग्राम पंचायत स्तर पर किसान संयोजक की नियुक्ति, विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन किये जायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं,  लाखों गरीब किसान प्रधान मंत्री आवास के लिए भटक रहे हैं, भूपेश सरकार द्वारा 14 लाख से अधिक आवास लौटाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ 18 हजार करोड़ से वंचित हो गया। किसानों को स्थाई बिजली कनेक्शन नही मिल पा रहें हैं, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं इस भ्रष्ठ सरकार की विदाई का समय नजदीक आते जा रहा है। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार को माफिया सरकार बताया, उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार बढ़ गया है और इससे सर्वाधिक नुकसान किसान परिवार को है, स्कूल कालेज की नई स्थापना नही हो रही, सड़कें नही बन रही, खनन माफिया के चंगुल में प्रदेश है और इससे प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी जो कृषि कार्य मे लगी है वही सबसे ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं, उन्होंने इस माफिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मोर्चा कार्यकतार्ओं को सड़क की लड़ाई लड?े का आव्हान किया।

किसान नेता संदीप शर्मा ने आगे बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मोर्चा के सभी कार्यकतार्ओं का परिचय प्राप्त कर , संगठन को और मजबूत करते हुए इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का आव्हान किया।
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष, श्यामबिहारी जायसवाल, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह, किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी संबोधित किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय