Monday, October 26th, 2026

राज्यपाल पटेल द्वारा तीन मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन लोकार्पित

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा प्रदत्त तीन मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन लोकार्पित कर राजभवन से झंडी दिखा कर रवाना किया। रेडक्रास राज्य इकाई के अध्यक्ष गगन कोल्हे, रेडक्रास समिति के पदाधिकारी और राजभवन के अधिकारी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने रेडक्रास ब्लड बैंक जिला भोपाल, सिंगरौली और उप शाखा डबरा के लिए मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन की चाबियाँ वाहन चालकों को सौंपी। उन्होंने वाहन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विधिवत पूजन कर उन्हें संबंधित जिलों के लिए रवाना किया।

 

 

#मोबाइल ब्लड कलेक्शन

Source : Agency

पाठको की राय