Wednesday, October 21st, 2026

एल्डरमैन के नाती से तीन बदमाशों ने की लूटपाट, बेसुध हालत में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास छोड़कर भागे

दुर्ग
टाटा मैजिक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात को कुम्हारी नगर पालिका के एल्डरमैन पवन अग्रवाल के नाती सौम्य अग्रवाल पर स्प्रे छिड़कर लूटपाट की नियत से उसके हाथ से ब्रेसलेट और मोबाइल लूटने के बाद उसे कुम्हारी टोल प्लाजा के पास बेसुध हालत में छोड़ वहां से फरार हो गए। सौम्य को होश आया तो उसने टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मदद मांगी और अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज करते हुए टोला प्लाजा के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी तलाश में जुट गई हैं।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी के एल्डरमैन पवन अग्रवाल का नाती सौम्य अग्रवाल शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ट्यूशन से घर लौट रहा था। रास्ते में विद्या ज्योति विद्यालय के सामने एक टाटा मैजिक वाहन आई और उसमें से तीन व्यक्ति बाहर उतरे। सौम्य कुछ समझ पाता, इसके पहले ही आरोपितों ने उसके चेहरे पर एक स्प्रे छिड़क दिया। स्प्रे छिड़कने के बाद सौम्य बेसुध हो गया। इसके बाद तीनों आरोपित उसे अपनी गाड़ी में लेकर टोल प्लाजा की तरफ बढ़े। रास्ते में उसके हाथ से चांदी का ब्रेसलेट निकाला और मोबाइल लूटने के बाद कुम्हारी टोल प्लाजा के ठीक पहले युगबोध प्रकाशन के सामने छोड़कर भाग गए।

कुछ समय बाद सौम्य को होश आया तो उसने टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मदद मांगी। कर्मचारियों ने उसे पानी दिया। चेहरा धोने के बाद उसे ठीक लगा तो उसने अपने पिता सुदर्शन अग्रवाल को फोन कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले वहां पहुंचे और बच्चे को लेकर कुम्हारी थाना गए। घटना की जानकारी लगते ही कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर व अन्य कांग्रेसी नेता कुम्हारी थाना पहुंच गए।

इस मामले में कुम्हारी टीआइ उत्तर कुमार वर्मा का कहना है कि घटना की शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश के लिए कुम्हारी टोल प्लाजा सहित रास्ते के अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही पकड़े जाएंगे।

 

#alderman#toll plaza

Source : Agency

पाठको की राय