Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र

रायपुर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को नक्सल आपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त तीनों शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जवानों के सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र मिलना परिवारजनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में शहीद उपनिरीक्षक श्री दीपक भारद्वाज, शहीद प्रधान आरक्षक श्री सोढ़ी नारायण तथा शहीद एसटीएफ प्रधान आरक्षक श्री श्रवण कश्यप के परिजनों को कीर्ति चक्र प्रदान किया। समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शहीद श्री दीपक भारद्वाज की पत्नी श्रीमती प्रंतिका भारद्वाज, शहीद आरक्षक श्री सोढ़ी नारायण की पत्नी श्रीमती सुशीला सोढ़ी और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्री श्रवण कश्यप की पत्नी श्रीमती दुतिका कश्यप को कीर्ति चक्र प्रदान किया। इन तीनों जवानों को राष्ट्रपति द्वारा बस्तर अंचल के बीजापुर जिले में हुए नक्सल आपरेशन में सर्वोच्च साहस और बलिदान के लिए कीर्ति चक्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक शहीद श्री दीपक भारद्वाज छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा के पिहरीद, आरक्षक शहीद श्री सोढ़ी नारायण बीजापुर जिले पुनुर और एसटीएफ प्रधान आरक्षक शहीद श्री श्रवण कश्यप बस्तर जिले के बनिया गांव के रहने वाले थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय