Wednesday, October 21st, 2026

बेमेतरा जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

बेमेतरा
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए बेमेतरा जिला स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है इनमें- 31 अगस्त 2022 बुधवार गणेश चतुर्थी, 04 अक्टूबर 2022 मंगलवार दशहरा (महानवमी) एवं 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धनपूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषालय/उपकोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय