Tuesday, October 20th, 2026

गढ़ी मलहरा के पास दो कारों की भीषण भिंड़त में तीन की मौत

छतरपुर
छतरपुर के गढ़ी मलहरा से सात किमी की दूर कानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह दो कारें आपस में आमने सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है। घटना में दोनों कारों में बैठे अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक गढ़ी मलहरा के पास कानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रही दो कारें आमने सामने से टकरा गई। टकराने के बाद एक कार तो सड़क किनारे खंती में गिर गई। साथ ही दूसरी कार सड़क पर रह गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही कारों के परखचे उड़ गए। घटना में दो महिलाओं एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही अन्य घायल हो गए। घायलाें को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अासपास के लोगों ने दोनों ही कारों से लोगों को निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

#भिंड़त में तीन की मौत

Source : Agency

पाठको की राय