Friday, October 23rd, 2026

दीवार ढहने से तीन मासूम भाईयों की दबने से मौत

कोरबा
जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राहा के बड़े बहरा में यादव परिवार पर सोमवार को उस समय दुखों का पहाड टूट पड़ा जब बारिश की वजह से घर की कच्ची दीवार ढहने से तीन मासूम भाईयों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।

प्राप्त समाचारों के अनुसार सोमवार की दोपहर को कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई, इससे दीवार के पास ही खेल तीन मासूम भाइयो 8 वर्षीय रूपेश यादव 6 वर्षीय रितेश यादव तथा 4 वर्षीय रुबेश यादव की मलबे में दबकर मौत हो गई। पिछले दिनो से भारी बारिश में दीवार काफी कमजोर हो गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि तीनो भाई घर मे खेल रहे थे और कमजोर हो चुकी दीवार भरभरा कर गिर गई। तीनो बच्चे दीवार के बिल्कुल नजदीक ही थे। दीवार गिरने से वह सभी बच्चे मलबे में दब गए। बच्चों को मलबे में दबा देख आस-पास मौजूद ग्रामीण दौड़े और किसी तरह मिट्टी हटाकर तीनों बच्चों को निकाला। जब तक बच्चों को मलबे से निकला जाता उस समय तक मासूम तीनों भाईयों की सांसे थम चुकी थी। इस हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस हादसे के बाद पूरा परिवार स्तब्ध है।

 

#collapse

Source : Agency

पाठको की राय