Tuesday, October 20th, 2026

एक ही बाइक पर दूल्हे के भाई समेत तीन जा रहे थे बारात, हादसे में मौत

लखनऊ
यूपी के गोंडा जिले में मसकनवा बाइक से बारात जा रहे बाइक सवार की बाइक एक बिजली पोल से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बस्ती के थाना दुबौलिया निदुरा खमौआ निवासी दूल्हे का भाई रमेश गिरि अपने साथियों सिकन्दर यादव व इंद्र देव यादव के साथ मसकनवा बारात जा रहा था। बभनान के पास करमा गांव के पास उनकी बाइक पोल से टकरा गई। घटनास्थल पर ही दूल्हे के भाई की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

#बारात

Source : Agency

पाठको की राय