Friday, October 23rd, 2026

भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत; होली में जमुई जा रहा था परिवार, गड्ढे में पलटी कार

बेगूसराय.

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से परिवार के छह लोग होली खेलने के लिए जमुई जा रहे थे। बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

देखते ही देखते मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मरने वालों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट के रहने वाले सुधीर कुमार की पत्नी अर्चना देवी, उसकी पुत्री नम्रता कुमारी, और एक रिश्तेदार काजल कुमारी के रूप में की गई है। घायलों में सुधीर कुमार सिंह और उनका पुत्र ओम कुमार और एक ड्राइवर शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

#horrific accident

Source : Agency

पाठको की राय