Tuesday, October 20th, 2026

मस्से हटाने के तीन घरेलु उपाय

मस्से की समस्या त्वचा पर ऐक्टिव एक खास तरह के वायरस के कारण होती है। इसे पेपीलोमा वायरस कहा जाता है। इसके अलावा त्वचा की कोशिकाओं की कार्यप्रणाली यानी स्किन मैकेनिज़म में आई गड़बड़ी के कारण भी त्वचा पर मस्सों की समस्या हो जाती है।

इस स्थिति में किसी खास संक्रमण से ग्रसित त्वचा की कोई एक कोशिका गैर जरूरी ढंग से बढ़ती चली जाती है। यह बढ़ी हुई त्वचा एक गांठ के रूप में सामने आती है, जिसे आप और हम मस्से या वार्ट के रूप में जानते हैं। सर्जरी और लेजर जैसे मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा कुछ खास घरेलू उपायों से भी मस्सों को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

मस्सों को सुखाने का देसी नुस्खा

केले के छिलके के मस्से पर रखकर इसे कपड़े से बांध लें। ऐसा आप रात को सोने से पहले करें और पूरी रात केले के छिलके को मस्से पर बांधे रहें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मस्सा पूरी तरह सूख ना जाए।
इस तरह मस्से को सूखने में कितना समय लगेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि मस्से का आकार कितना बड़ा है और यह समस्या कितनी पुरानी है। हालांकि नियमित रूप से केले का छिलका बांधने पर आपको एक महीने के अंदर ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

दिन में दो बार लगाएं लहसुन

लहसुन ऐंटी-बैक्टीरिय और ऐंटी-फंगल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। यह मस्सों का एक प्रभावी घरेलू इलाज है। लहसुन की एक बड़ी कली लेकर इसे छील लें और पीस लें या कद्दूकस करके पेस्ट बना लें।
तैयार पेस्ट को मस्से पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद गीले कपड़े से साफ कर लें। यह विधि आपको दिन में दो बार अपनानी है। कुछ ही दिनो में मस्सा पूरी तरह गायब हो जाएगा।

अरंडी के तेल से मस्से का इलाज

अरंडी के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और मस्से पर लगा लें। इस पेस्ट को मस्से के ऊपर एक से डेढ़ घंटे तक लगा रहने दें इसके बाद गीले कपड़े से साफ कर लें। आप दिन में दो बार इस प्रक्रिया को अपना सकती हैं।
ऐसा करने से सिर्फ एक महीने के अंदर ही आपका मस्सा धीरे-धीरे सूखता जाएगा और इसका आकार छोटा होता जाएगा। फिर यह सूखकर पूरी तरह झड़ जाएगा। आप इस प्रक्रिया को चेहरे पर भी अपना सकती हैं और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी। यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो पहले इस मिक्स का पैच टेस्ट जरूर करके देखें। 

 

Source : Agency

पाठको की राय