Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहाड़ी पर मिला अज्ञात का तीन-चार दिन पुराना शव मिला, शरीर पर नहीं कोई चोट

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहाड़ी में एक अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा-बांजीखोल रोड के पहाड़ी में अज्ञात शख्स की तीन से चार दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक युवक की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है और बॉडी खराब हो जाने के चलते उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि शव पुराना होने की वजह से शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। मृतक युवक के सीधे हैंड में काला धागा और ब्रेसलेट है। साथ ही नीले रंग की जींस और भूरे रंग की शर्ट पहने हुए है। रविवार दोपहर पहाड़ी में अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को जांच में लेते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#dead body#unknown on hill

Source : Agency

पाठको की राय