Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर और बिलासपुर में राहुल गांधी के खिलाफ तीन हुईं एफआईआर, अमेरिका में सिखों पर की थी टिप्पणी

रायपुर.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के आरोप में छत्तीसगढ़ में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राहुल ने हालिया अमेरिका में सिखों पर की गई टिप्पणी को लेकर ये केस दर्ज किए गए। पहला मामला रायपुर के सिविल लाइंस थाने में और दूसरा बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए।

जबकि एक प्राथमिकी दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को दर्ज की गई। भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर ये मामले दर्ज किए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह की शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा ने रायपुर में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि राहुल के झूठे बयान से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। क्योंकि भारत सहित पूरी दुनिया में सिख समुदाय को पगड़ी, कड़ा पहनने और गुरुद्वारों में जाने पर रोक नहीं है।

 

#Chhattisgarh-Raipur#Bilaspur#FIRs against Rahul Gandhi#Sikhs comments

Source : Agency

पाठको की राय