Monday, October 19th, 2026

उप्र-मैनपुरी में करंट लगने से तीन कर्मचारी घायल, बिजली कार्य के दौरान हादसे में दो की हालत गंभीर

मैनपुरी।

मैनपुरी जिले के थाना भोंगांव क्षेत्र के गांव शाहज़ादेपुर में बिजली सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से तीन प्राइवेट बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि बिजली कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

#UP-Mainpuri#electric shock

Source : Agency

पाठको की राय