Tuesday, October 20th, 2026

तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की स्मैक बरामद

सहारनपुर
यूपी के सहारनपुर में सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुठभेड़ में एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक करोड़ कीमत की स्मैक बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने गुरुवार को बताया कि सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान एक महिला समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक करोड़ कीमत की 566 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दो मोबाइल फोन, टाटा ज्येस्ट कार और अवैध शस्त्र और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नशा तस्करों में आसिफ अंसारी पुत्र जमील अंसारी थाना अलीगंज बरेली, फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी गांव सैदपुर थाना इज्जतनगर बरेली और नाजमा पत्नी आसिफ उर्फ बबलू निवासी गांव खायनम थाना अलीगंज जिला बरेली शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के दो साथी भागने में सफल रहे, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में थाना सरसावा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आसिफ के खिलाफ बरेली में एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज हैं। फरार अभियुक्त अरविंद उर्फ रौनी एवं अंकित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ सरसावा धर्मेन्द्र सिंह, अजय प्रसाद गौड़ प्रभारी अभिसूचना विंग, अजब सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, कई उपनिरीक्षक और आधा दर्जन पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं।

 

 

#arrested#one crore

Source : Agency

पाठको की राय