Saturday, October 24th, 2026

रोहिणी आचार्य के रोड शो से लौट रहे युवक समेत तीन की मौत, कैमूर में ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक

छपरा/सारण.

सारण में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक युवक छपरा लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के रोड शो से लौट शो से लौट रहा था। वहीं अन्य दो युवक ऑफिस से घर लौट रहे थे। छपरा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर राजा चौक कटसा के पास दो बाइक के बीच आमने से सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत पर ही मौत हो गई।

मरने वालों की पहचान आकाश कुमार ठाकुर, चंदन कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई है। हालांकि, परिजनों ने डरवन गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक मुन्ना सिंह पर ट्रैक्टर से दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मरने वाले की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी शंभू राम का 20 वर्ष से पुत्र प्रकाश राम के रूप में हुई है।

 

#three dead

Source : Agency

पाठको की राय