Tuesday, October 20th, 2026

उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षक सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों को आज से तीन दिन अंतिम अवसर

मुरैना
उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक की सीधी भर्ती के प्रावधिक चयन या प्रतीक्षा-सूची के जिन अभ्यर्थियों ने एक भी दस्तावेज अपलोड नहीं किये हैं, उन्हें 29, 30 जून और एक जुलाई 2021 तक वैध दस्तावेज अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

आयुक्त लोक शिक्षण ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा इन तिथियों में एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किये जायेंगे, उनका दस्तावेज सत्यापन चयनित जिले के सत्यापन केन्द्र पर 5 जुलाई 2021 को किया जायेगा। संबंधित अभ्यर्थी मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर सत्यापन अधिकारी से दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से करा लें अन्यथा अभ्यर्थिता स्वतः निरस्त मानी जायेगी।

 

#higher secondary

Source : Agency

पाठको की राय