Saturday, October 24th, 2026

सामुदायिक संगठकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भोपाल

संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक संगठकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट, भोपाल में आरंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा आयोजित एकीकृत क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया है। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य सामुदायिक संगठको को योजना की जानकारी देना और उचित क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों कि पूर्ति के संबंध में प्रेरित करना है।

 

#organizers started

Source : Agency

पाठको की राय