Friday, October 23rd, 2026

कौही तटबंध निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ स्वीकृत

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में कौही के पास तटबंध निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 69 लाख 11 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

 

#Kauhi embankment

Source : Agency

पाठको की राय