Thursday, October 22nd, 2026

अमेरिका में चीन के तीन एजेंटों पर मुकदमा चलेगा

न्यूयॉर्क
अमेरिका
में एक प्राइवेट जासूस और चीन के दो नागरिकों पर जासूसी का मुकदमा चलेगा। अमेरिकी न्याय विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग के अनुसार चीन के तीनों एजेंट ने बीजिंग के ऑपरेशन फॉक्स हंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आरोप है कि चीन ने ऑपरेशन फॉक्स हंट के तहत से जापान, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फ्रांस सहित दुनिया भर में दर्जनों पुलिस चौकियां स्थापित की हैं। इन तीनों पर बीजिंग के आदेश पर जू जिन और उनके परिवार को 2016 के आखिर में उपनगर न्यू जर्सी में परेशान करने का भी आरोप है। जू जिन चीन के पूर्व अधिकारी हैं। अभियोजन का कहना है कि बीजिंग अपने पूर्व अधिकारी जू जिन को भगोड़ा मानता है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय