Sunday, October 25th, 2026

एक ही दिन तीन सिजेरियन आपरेशन

दुर्ग 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में एक ही दिन में तीन गर्भवती माताओं का सिजेरियन सफल ऑपरेशन किया गया। तीनों माताओं का प्रसव का समय निकल चुका था। स्वास्थ्य संयोजकों एवं मितानिनों के द्वारा हाई रिस्क गर्भवती माताओं का चिन्हांकन करने निर्देश दिए गए हैं। बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना एवं निर्देश में कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं में वृध्दि करने प्रयास जारी है। आज सीएचसी पाटन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. केके डहरिया ने तीन सिजेरियन ऑपरेशन किया। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ठाकुर, सिस्टर अनिता जोशी, शिव कुमारी दुबे, ओटी टेक्नीशियन गिरवर, जितेंद्र एवं ओटी टीम द्वारा ऑपरेशन कार्य सुरक्षित प्रसव सफलता पूर्वक संपादित किया। तीनो माताएं एवं नवजात स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2021 से आज दिनांक तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में 11 सिजेरियन ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। 43 नसबंदी ऑपरेशन, 25 इंसिजन एंड ड्रेनेज ऑपरेशन, 2 ऑर्थो सर्जरी आदि ऑपरेशन किये गए हैं। अतिशीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में भी ऑपरेशन आरंभ किए जाने तैयारी की जा रही है।
 

 

#सिजेरियन आपरेशन

Source : Agency

पाठको की राय