Saturday, October 24th, 2026

बिहार के दरभंगा में मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी, पांच घंटे आवागमन ठप रहने से लोग परेशान

दरभंगा.

दरभंगा जंक्शन के निकट दरभंगा सीतामढ़ी रेलखंड के कंगवा गुमटी पर एक मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गई। इस कारण करीब पांच घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। बताया जाता है कि बुधवार मध्य रात्रि को मालगाड़ी का सन्टिंग किया जा रहा था। इस दौरान कंगवा गुमटी संख्या एक पर मालगाड़ी की तीन बोगियां बेपटरी हो गई। घटना इलाके में हड़कंप मच गया।

रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और तीनों बॉगी को पटरी पर लाने के कोशिश में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव भी दरभंगा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही इस फाटक पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
बता दें कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कंगवा गुमटी संख्या एक के पास मालगाड़ी का सन्टिंग किया जा रहा था इस दौरान दोनो रेल गुमटियों के बीच मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। हालांकि इस मालगाड़ी के बेपटरी होने रेल यातयात प्रभावित नहीं हुआ। लेकिन, दरभंगा को आसपास के इलाके सहित सकरी तक जाने वाली सड़क यातयात करीब पांच घंटे से प्रभावित है। इस कारण रानीपुर चूनाभट्टी सहित डीएवी स्कूल हैरो इंग्लिश स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

 

#goods train derailed#Darbhanga

Source : Agency

पाठको की राय