Thursday, October 22nd, 2026

कटली शराब दुकान डकैती मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव
15 अक्टूबर को डोंगरगढ़ के कटली स्थित देशी-विदेशी शराब दुकान में हुई डकैती के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने कुम्हारी के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

पत्रकारों से चर्चा करते एएसपी द्वय प्रज्ञा मेश्राम व जयप्रकाश बढ़ई और डोंगरगढ़ एसडीओपी केके पटेल ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात को 5-6 हथियार लोगों द्वारा तलवार की नोक पर लूटपाट की घटना की गई थी जिसमें शराब दुकान में रखे तिजोरी को भी डकैतों ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की। आरोपी कार से पहुंचे थे। इस घटना की खबर से पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की बारिकी से जांच की। इसके बाद आरोपियों की खोज के लिए अलग-अलग टीमें भेजी गई। इस बीच पुलिस ने उपरवाह के पास एक कार से एक संदेही को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर राकेश यादव उर्फ बंटी, शुभम नंदेश्वर और राहुल चौधरी (सभी कुम्हारी दुर्ग) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबुल भी लिया है, फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

 

#arrested

Source : Agency

पाठको की राय