Tuesday, October 20th, 2026

अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी,NIA ने मोतिहारी से PFI सरगना समेत 8 को लिया हिरासत में

मोतिहारी

एनआईए टीम ने पीएफआई से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। इनमें पीएफआई का राज्य सचिव रियाज मारूफ भी शामिल है।
अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, मोतिहारी से PFI सरगना समेत 8 लोग हिरासत में

बिहार के मोतिहारी में एनआईए की छापेमारी की सूचना है। एनआईए टीम ने पीएफआई से जुड़े आठ लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ जारी है। इनमें PFI सरगना रियाज मारूफ भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को उड़ाने की साजिश के मामले में की गई है। अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार सुबह पूर्वी चंपारण जिले के चकिया और मेहसा थाना इलाकों में छापा मारा। चकिया के कुंअवा गांव से कुछ युवकों को पकड़ा गया। इसके अलावा मेहसी थाना इलाके के इमामपट्टी से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवकों का पीएफआई से संबंध है। इसमें एक रियाज मारूफ भी शामिल है, जिसका नाम टेरर फंडिंग केस में भी आया था।

बताया जा रहा है कि हाल ही में जब शालिग्राम शिला नेपाल से अयोध्या ले जाई जा रही थी, तब राम मंदिर को उड़ाने की धमकी और साजिश रचते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मामले में एनआईए ने यह कार्रवाई की है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है इस बारे में भी सटीक जानकारी नहीं है। एनआईए की ओर से आधिकारिक बयान आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

 

#अयोध्या राम मंदिर

Source : Agency

पाठको की राय