Sunday, October 25th, 2026

मुंबई पुलिस को आई Threat Call....सीएम योगी और पीएम मोदी निशाने पर!

मुंबई
मुंबई पुलिस को एक बार फिर से आतंकी हमले की धमकी मिली। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक धमकी मिली है, जिसमें कहा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी उनके निशाने पर है।

 मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमला करने की भी धमकी दी है।  पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 509(2) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

धमकी देने वाले आरोपी ने मैसेज में कहा कि कुछ जगह कारतूस और एके 47 हैं मुंबई में 26/11 हमला दोहराएंगे। वहीं अब मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात शख़्स की तलाश कर रही है।

 

#Threat Call

Source : Agency

पाठको की राय