Wednesday, October 21st, 2026

बांग्लादेश में हजारों रोहिंग्या ने किया उग्र प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी

ढाका

बांग्लादेश के चक्रवात तूफान संभावित इलाके में बसाए गए हजारों रोहिंग्या मुसलमानों ने यहां की खराब हालत को लेकर सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। दिसंबर से अब तक बांग्लेदश में 18 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को कॉक्स बाजार से भाषणचार द्वीप पर शिफ्ट किया जा चुका है। कॉक्स बाजार से यहां करीब 1 लाख लोगों को लाए जाने की योजना है, जहां अभी करीब 850,000 लोग बेकार और तंग कैंपों में रह रहे हैं।

म्यांमार की सेना की बर्बरता का शिकार होकर 2017 में समुदाय के लाखों लोग जान बचाकर बांग्लादेश पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को प्रदर्शन में करीब 4 हजार लोग शामिल थे। यह प्रदर्शन यूनाटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी (UNHCR) अधिकारियों के निरीक्षण के समय हुआ है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी आलमगीर हुसैन ने एएफपी को बताया, ''आज एक तरफ जैसे ही UNHCR के प्रतिनिधि हेलिकॉप्टर से उतरे, रोहिंग्याओं ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थरबाजी करके वेयरहाउसेज के शीशे तोड़ दिए। उनका कहना है कि वे यहां नहीं रहना चाहते हैं।'' एक रोहिंग्या ने पुष्टि की कि जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें उस इमारत में जाने से रोका जहां UNHCR के अधिकारी थे तो उन्होंने पत्थर चलाए।

 

#fierce stone pelting

Source : Agency

पाठको की राय