Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

हजारों लोग अटारी वाघा बार्डर पर उमड़े, जोशिले नारों से पाकिस्‍तान भी गूंज रहा

अटारी (अमृतसर)
75वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत - पाकिस्‍तान सीमा के वाघा  बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है। स्‍वतंत्रता के अमृत महात्‍सव पर हो रही इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने भारी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। जवान सीमा पर इस सेरेमनी में जोशिली परेड कर रहे हैंं और वहां माैजूद लोगों का जोश पूरे वातावरण को देशभक्ति मय बना रहा है। लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम का घोष कर रहे हैंं व इससे पाकिस्‍तान का दूर-दूर का इलाका भी गूंजा रहा है।

बता दें कि अटारी वाघा बार्डर पर रोज शाम को रिट्रीट सेरेमनी होती है, लेकिन आज स्‍वतंत्रता दिवस पर खास आयोजन हो रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीसफएफ) के जवान रिट्रीट सेरेमनी में अपने खास अंदाज में परेड कर रहे हैं। पाकिस्‍तानी क्षेत्र में पा‍क रेंजर्स के जवान भी परेड का प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्‍तान की ओर भी दर्शक दीर्घाओं में काफी संख्‍या में वहां के नागरिक रिट्रीट सेरेमनी का आनंद ले रहे हैं।

अटारी वाघा बार्डर पर देश के विभिन्‍न स्‍थानों से हजारों की संख्‍या में दर्शक पहुंचे हैं। इनमें महिलाओं और बच्‍चों की संंख्‍या भी खासी है। रिट्रीट सेरेमनी देखने काफी संख्‍या में स्‍कूल और कालेज के विद्यार्थी भी पहुंचे हैं। लोग जवानों की परेड के साथ ताल मिलाते हुए जोशिले नारे लगा रहे हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं।    

 

#Thousands

Source : Agency

पाठको की राय