Saturday, October 31st, 2026

सर्दी में ये सब्जी हो सकती है आपके लीये जानलेवा , जाने


सर्दियों में कई तरह की सब्जियां और फल बिकने के लिए आते हैं. उन्हीं में से एक सब्जी फूलगोभी  की भी है. इसकी वजह ये है कि सर्दियों में इस सब्जी का उत्पादन ज्यादा होता है. इसे परांठे, सब्जी और अचार बनाने के काम में इस्तेमाल में लाया जाता है. यह सब्जी स्वाद में बढ़िया और पचने में अच्छी होती है. हालांकि कुछ लोगों को इस सब्जी को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए वरना उनकी सेहत खराब हो सकती है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

बढ़ जाता है यूरिक एसिड

असल में फूलगोभी  में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयोडीन, विटामिन-ए, बी और सी मौजूद होते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा होता है, उन्हें फूल गोभी की सब्जी या परांठे नहीं खाने चाहिए. इसके सेवन से उन्हें गैस्ट्रिक्स और किडनी में स्टोन बनने की समस्या हो सकती है.

थायरायड के लेवल में इजाफा

गर्भवती महिलाओं को भी फूलगोभी के सेवन से मना किया जाता है. कहते हैं कि इसे खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इसके साथ ही थायरायड से पीड़ित लोगों को भी फूलगोभी नहीं खानी चाहिए. ऐसा करने से उनका थायरायड का लेवल बढ़ सकता है, जिससे उन्हें परेशानी होगी.

ये लोग जमकर खाएं फूलगोभी

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, वे फूलगोभी  को खूब खाएं. इमें बड़ी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है. हार्ट मरीजों को भी इस सब्जी से बहुत फायदा पहुंचता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स हार्ट के फंक्शन को मजबूत करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय