Wednesday, October 21st, 2026

झुनझुनवाला का यह स्टॉक औंधे मुंह गिरा, 1 दिन में 500 करोड़ रुपये डूबे

नई दिल्ली

झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाली कंपनी Star Health and Allied Insurance Company के शेयरों में शुक्रवार को 10 प्रतिशत के करीब गिरावट देखने को मिली थी। तेज बिकवाली की वजह से कल रेखा झुनझुनवाला के 500 करोड़ रुपये डूब गए थे। बता दें, रेखा झुनझुनवाला कंपनी की सबसे बड़ी प्रमोटर्स में हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को Star Health and Allied Insurance Company के शेयर 8.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 534.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी का इंट्रा-डे लो लेवल 531.70 रुपये था। इससे पहले गुरुवार को कंपनी के शेयर 583.95 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।
 
Star Health and Allied Insurance Company के मार्च के शेयरहोल्डिंग के अनुसार रेखा झुनझुनवाला अपने पति राकेश झुनझुनवाला की 14.25 प्रतिशत हिस्सेदारी के अलावा 3.07 प्रतिशत होल्ड कर रही हैं। यानी उनकी स्टार हेल्थ में कुल 17.32 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शुक्रवार के रेट अनुसार रेखा झुनझुनवाला की कंपनी में शेयरों की होल्डिंग की कुल वैल्यू 5883.53 करोड़ रुपये की है।

 

 

#झुनझुनवाला

Source : Agency

पाठको की राय