Wednesday, October 21st, 2026

'दक्षिण अफ्रीका की इस टीम का भारत से कोई मुकाबला नहीं'; हरभजन सिंह ने कहा टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सबसे अच्छा मौका

 नई दिल्ली

हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला करने वाले टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे अच्छा मौका है। पिछले भारतीय दौरों की तुलना मौजूदा दौरे से करते हुए, हरभजन ने कहा कि पिछले वर्षों के विपरीत, भारत के पास एक टेस्ट में 20 विकेट लेने वाली गेंदबाजी आक्रमण है और उनके पास जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेन इन ब्लू के पास इतिहास रचने का सबसे शानदार मौका है।

हरभजन ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा, 'हमने इसके बारे में पहले भी बात की है कि यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी मौके पेश करेगी। जब भारत पहले दक्षिण अफ्रीका का दौरा करता था, तो ऐसा लगता था कि वे बहुत कठिन परिस्थितियों में खेलने के लिए दौरा कर रहे हैं, लेकिन अब चाहे कुछ भी हो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में भारत के पास 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शमी ने पांच विकेट चटकाए और दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। बुमराह ने चौथे दिन शाम को महत्वपूर्ण विकेट लिए।'

 

Source : Agency

पाठको की राय