Tuesday, October 20th, 2026

27 से बढ़कर 2,000 के पार गया अडानी ग्रुप का ये शेयर, 1 लाख बन गए 73.55 लाख रुपये, क्या आप खरीदेंगे?

नई दिल्ली

शेयर बाजार में निवेश के लिहाज से अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों को काफी बेहतर माना जाता है। निवेशक देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों में निवेश के विकल्प तलाशते रहते हैं। बता दें कि अडानी ग्रुप की कुल सात कंपनियां बाजार में लिस्टेड हैं। खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर की हाल ही एंट्री हुई है।
आज हम आपको अडानी ग्रुप की एक ऐसी कंपनी के बारे में बता रहे हैं जिसका शेयर तेजी से आगे भाग रहा है और अब तक 7,255 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। हम बात कर रहे हैं- अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (Adani Transmission Ltd.) की।

27 रुपये से 2000 रुपये का सफर
गौतम अडानी की इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन कंपनी अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर 27.60 रुपये ( 31 जुलाई 2015,  एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर 2, 030 रुपये (25 फरवरी 2022) तक पहुंच गया है। साढ़े छह साल में यह शेयर 7,255.07 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय