Wednesday, October 21st, 2026

124 रुपये तक पहुंच सकता है यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का है फेवरेट, एक्सपर्ट बुलिश, कहा- खरीदो

नई दिल्ली
 अगर आप शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को स्कैन करते हैं और फिर निवेश करते हैं तो आप फेडरेल बैंक के शेयर (Federal Bank share) पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, फेडरेल बैंक के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट और एंजल वन के मुताबिक, इस बैंकिंग शेयर में तेजी आने की संभावना है।

124 रुपये का है टारगेट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट के एनालिस्ट  ने एक रिपोर्ट में कहा कि राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले फेडरल बैंक इस शेयर में अगले तीन महीनों में 13.71% की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने बैंकिंग सेक्टर के इस स्टॉक को अपने क्वांट पिक के रूप में चुना है। फेडरल बैंक के शेयर की कीमत इस साल अब तक 26% बढ़कर अब 109.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रही है, जो बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट को उम्मीद है कि शेयर बढ़कर 124 रुपये प्रति शेयर के टारगेट पर पहुंच जाएगा। वहीं, एंजल वन के एनालिस्ट ने इसपर अपनी 'Accumulate' टैग दिया है और इसका टारगेट प्राइस 120  रुपये रखा है।

 

 

#राकेश झुनझुनवाला

Source : Agency

पाठको की राय