Thursday, October 22nd, 2026

यह आईसीसी टूर्नामेंट नहीं, बीसीसीआई का टूर्नामेंट लग रहा है, कहा पाकिस्तान टीम निदेशक मिकी आर्थर ने

अहमदाबाद.
पाकिस्तान के टीम निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने रक्षात्मक खेल दिखाया और अपना चिर परिचित खेल नहीं दिखा सकी क्योंकि एक लाख भारतीय समर्थकों के सामने यह विश्व कप का मैच नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित द्विपक्षीय मैच लग रहा था। दक्षिण अफ्रीका के आर्थर का इशारा विश्व कप में अभी तक पाकिस्तानी प्रशंसकों को वीजा नहीं दिये जाने की ओर था। यह पूछने पर कि क्या दर्शको का असर खिलाड़ियों पर पड़ा, आर्थर ने कहा,'' अगर मैं कहूं कि नहीं तो यह गलत होगा। यह आईसीसी टूर्नामेंट का मैच नहीं लग रहा था। लगा मानो द्विपक्षीय श्रृंखला का मैच है। मुझे 'दिल दिल पाकिस्तान' सुनाई नहीं दिया।'' उन्होंने हालांकि कहा कि इसे हार का बहाना नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा,'' इसका असर तो रहा लेकिन इसे बहाना नहीं बनाया जा सकता।''

 

 

#Mickey Arthur

Source : Agency

पाठको की राय