Monday, October 19th, 2026

घर को स्वर्ग बनाएंगे यह उपाय

घर-परिवार की खुशियों के बिना हमारी हर सफलता और उपलब्धि अधूरी है। घर में अगर अपनों से मनमुटाव है तो यह हमारी जिंदगी और हमारी कार्यक्षमता पर सीधा प्रभाव डालता है। अपनों के बीच हमेशा प्रेमभाव बना रहे इसके लिए वास्तु में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से खुशियां हमारे घर का रास्ता स्वयं ढूंढ लेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।

परिजनों के साथ मिलकर किसी भी व्रत को करना चाहिए। घर में सुबह और शाम भगवान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। घर में पूजा घर है तो इसमें नियमित रूप से पूजा करें। घर के कमरों का प्रयोग पूजा-अर्चना के लिए नहीं करें। वर्ष में कम से कम दो बार घर में हवन-यज्ञ अवश्य कराएं। घर के हर कमरे में फिटकरी का टुकड़ा रख दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अपनों के बीच प्रेमभाव बढ़ेगा।

सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए घर को सदैव स्वच्छ रखें। मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को साफ करते रहें। घर में अगर पौधे लगाए हुए हैं तो इनको नियमित रूप से पानी दें। जो पौधा सूख रहा हो तो उसे तुरंत यहां से हटा दें। बुजुर्गों की सेवा करें। घर की बैठक में भगवान विष्णु का चित्र लगा सकते हैं। बैठक में शंख या सीप से बने पर्दे भी लगा सकते हैं। इससे परिवार के मतभेद दूर हो जाते हैं। घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगा दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बढ़ेगा। ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों की भी मरम्मत कराएं। कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ पैर कर न सोएं।

 

#vastu

Source : Agency

पाठको की राय