2500 रुपये सस्ता हुआ OPPO का दमदार बैटरी वाला ये फोन, जानिए नई कीमत
नई दिल्ली
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo ने OPPO A53 की कीमत में कटौती की है। इस फोन की कीमत में अब 2500 रुपये कम हो गई है। कीमत घटने की जानकारी 91मोबाइल अपनी रिपोर्ट में दी है। यह स्मार्टफोन पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था। इस मिड रेंज स्मार्टफोन की कीमत अब और कम होने से ये ज्यादा लोगों की पसंद बन सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस फोन की नई कीमत और शानदार फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स:
OPPO A53 की कीमत
ओप्पो के इस फोन के बेस वैरिएंट की कीमत अब 10,990 रुपये हो गई है। यह कीमत स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है, जो पहले 12,990 रुपये थी। वहीं फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये हो गई है, जो पहले 15,490 रुपये थी। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Electric Black, Fairy White और फैंसी ब्लू में पेश किया हुआ है।
ध्यान दें कि फोन की कीमत में ये कटौती अभी सिर्फ ऑफलाइन रिटेलर्स के लिए की गई है। ऑनलाइन स्टोर पर यह फोन अभी भी पहली वाली कीमत पर ही मिल रहा है।

पाठको की राय