Saturday, October 31st, 2026

Oppo के इस फोन की खूब डिमांड, सेकेंड्स में बिक गए, 1.11 लाख में मिल रहा सेकेंड हैंड

 नई दिल्ली
ओप्पो ने पिछले हफ्ते चीन में Find N फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। हाल ही में इसकी पहली सेल आयोजित की गई, जिसमें स्मार्टफोन के सभी यूनिट्स कुछ ही सेकेंड्स में बिक गए। इतना ही नहीं, अब सेकेंड हैंड रिसेल मार्केट में इसे 9,299 CNY (करीब 1.11 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है। यह दर्शाता है कि ग्राहक इस फोन को कितना पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यह ओप्पो का पहला फोल्डेबल फोन है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा, फास्ट चार्जिंग और 12 जीबी तक की रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है फोन की कीमत
OPPO Find N स्मार्टफोन कुल तीन वेरिएंट में आता है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 7,699 (लगभग 92,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1.08 लाख रुपये) रखी गई है। जबकि सेकेंड हैंड मार्केट में इसे कहीं ज्यादा दाम CNY 9,299 (लगभग 1.11 लाख रुपये) में बेचा जा रहा है। यह 23 दिसंबर को ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि यह चीन तक ही सीमित रहेगा और इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
OPPO Find N के स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो फाइंड एन में इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और दोनों डिस्प्ले पर पंच-होल डिजाइन दिया गया है। इसमें 7.1 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.49 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है। इंटरनल डिस्प्ले सीधे लैंडस्केप मोड में सामने आता है ताकि उपयोगकर्ता डिवाइस को घुमाए बिना वीडियो देख सकें, गेम खेल सकें या किताबें पढ़ सकें। यह कुल तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, पर्पल और व्हाइट में आता है।

 

#Oppo

Source : Agency

पाठको की राय