Tuesday, October 20th, 2026

तो यह है। दीपिका पादुकोण के बालो का सीक्रेट

दीपिका पादुकोण से जब इनके ब्यूटी और स्किन केयर सीक्रेट्स के बारे में पूछा गया तो इन्होंने बहुत ही इमानदारी और सादगी के साथ अपने बेसिक स्किन केयर रुटीन के बारे में बताया। विश्वास कीजिए, इनका बेसिक स्किन केयर रुटीन इतना सहज और सरल है कि हर आम लड़की और महिला कितनी भी व्यस्तता के बाद भी आराम से अपना सकती है।

दीपिका कहती हैं अपनी त्वचा और बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए मेरा पूरा फोकस इस बात पर होता है कि मैं इन्हें हर दिन पूरा पोषण दे सकूं। इसके लिए मैं कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखती हूं।
कोशिश करती हूं कि हर दिन अपने बालों में नारियल तेल से मालिश कर सकूं। ताकि मेरे बाल शाइनी-सॉफ्ट और हेल्दी बने रहें।
डेली मसाज से मेरे बालों में वॉल्यूम बना रहता है। साथ ही डेली डैमेज कंट्रोल में भी नारियल तेल की मसाज मेरे बालों को बहुत मदद करती है।

ग्लोइंग त्वचा के बारे में खोला ये सीक्रेट

दीपिका कहती हैं कि बात जब भी ग्लोइंग स्किन या खूबसूरती की आती है तो मेरा मानना है कि आपकी त्वचा और बाल आपकी सेहत का राज खोलते हैं। ये आपकी डेली रुटीन लाइफ को रिफ्लैक्ट करते हैं।
मैं हर दिन अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाती हूं। मॉइश्चाराइजिंग क्रीम के साथ मैं सनस्क्रीन का भी उपयोग करती हूं।
दिन में मैंने चाहे कितना भी लाइट मेकअप क्यों ना किया हो, रात को सोने से पहले मैं क्लींजिंग का पूरा ध्यान रखती हूं और इसके बाद मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाती हूं।

फैंस के लिए स्किन केयर टिप्स

ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी है कि आपकी बॉडी हर समय हाइड्रेट रहे। इसलिए मैं दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हूं। बैलंस्ड डायट लेती हूं और नींद पूरी करना मेरा टारगेट होता है। ताकि बॉडी और स्किन को रिपेयरिंग का पूरा समय मिल सके।
यंग गर्ल्स के लिए स्किन केयर टिप्स बताते हुई भी दीपिका कहती हैं कि अधिक प्रॉडक्ट उपयोग करने से बेहतर होता है कम लेकिन अच्छी क्वालिटी के प्रॉडक्ट्स का उपयोग किया जाए। कुछ भी खाते समय आप उससे मिलने वाले पोषण के बारे में जरूर सोचें। साथ ही पानी पीने में लापरवाही ना करें।

ग्लो-एनर्जी और फिटनेस के लिए

दीपिका कहती हैं कि ग्लोइंग स्किन सिर्फ ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के जरिए हासिल नहीं की जा सकती। इसके लिए आपको अपनी डायट, पानी की मात्रा, डेली रुटीन और एक्सर्साइज पर भी फोकस करना होगा।
मैं अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए ये सभी काम करती हूं। साथ ही हर दो घंटे में थोड़ा-बहुत कुछ खाती हूं। ताकि मेटाबॉलिज़म सही से काम करें, त्वचा को पोषण मिलता रहे और शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय