यह है घी खाने का सही तरीका
प्राचीन काल से भारत में देसी घी को ताकत बढ़ाने और निरोग रहने का जबरदस्त फॉर्मुला माना गया है। इसका सेवन करने से रूखापन और कमजोरी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में घृत को कब्ज जैसी पुरानी बीमारी का रामबाण इलाज माना गया है और यह पित्त विकार के लिए काफी बढ़िया होता है।
कुछ लोग देसी घी को सुबह खाली पेट खाते हैं, क्योंकि यह पाचन बढ़ाने का काम करता है। लेकिन क्या सच में इसे सुबह खाली पेट खाना चाहिए। इसके बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. रेखा राधामोनी ने पूरी जानकारी दी है।
खाली पेट घी खाएं या नहीं?
खाली पेट नहीं खाना चाहिए घी - आयुर्वेद डॉ.
आयुर्वेदिक डॉक्टर रेधा ने खाली पेट घी खाने से बिल्कुल मना किया है। यह एक भारी खाद्य पदार्थ है, जिसे पचाने में शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। अच्छी तरह ना पचने पर यह पेट खराब कर सकता है और मल से भयंकर बदबू आ सकती है। जिसे स्टीटोरिया भी कहते हैं।
घी खाने का बेस्ट तरीका
डॉ. रेखा ने बताया कि खाने से पहले घी को अच्छी तरह पकाना बहुत जरूरी है। आप देसी घी में दाल बनाकर या सब्जियों को घी में सॉटे करके खा सकते हैं। इस तरीके से आप इसके सारे फायदे पा सकते हैं और डायजेशन सुधार सकते हैं।
डिहाइड्रेशन और हार्ट अटैक का खतरा
कुछ शोधों में स्टीटोरिया, हिडाइड्रेशन और हार्ट फेलियर के बीच गहरा संबंध देखा गया है। अध्ययनों के मुताबिक, घी ना पचने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। बता दें कि जब खून की नसें बंद हो जाती हैं तो हार्ट अटैक आता है।

पाठको की राय