Tuesday, October 20th, 2026

यह है बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक, जाने

सुबह के वक्त आपका पाचन काफी कमजोर होता है। आयुर्वेद कहता है कि इस समय पेट की अग्नि धीमी होती है, जो कि भारी आहार को पचा नहीं पाती है। इसलिए मॉर्निंग में ऐसी ड्रिंक पीनी चाहिए, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और टॉक्सिन निकालने में मदद करे।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वारालक्ष्मी ने बताया कि अधिकतर लोग खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं। कुछ लोग नींबू पानी, जीरा पानी, मेथी पानी, धनिया पानी या गुनगुने पानी में शहद मिलाकर भी लगातार पीते रहते हैं। कोई भी चीज मौसम, स्वास्थ्य आदि के हिसाब से लेनी चाहिए, वरना नुकसान करने लगती है।
मॉर्निंग के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक ड्रिंक

हर्ब वॉटर

पाचन बढ़ाने और टॉक्सिन निकालने के लिए जीरा पानी पीएं।
डायबिटीज, वेट लॉस और हॉर्मोन की दिक्कत में मेथी पानी पीएं।
गर्मी और पतझड़ में शरीर को ठंडा रखने के लिए धनिया पानी पीएं।
इन ड्रिंक्स को लगातार 20 दिन से ज्यादा ना पीएं। थोड़ा गैप दें और फिर दोबारा शुरू करें।

फिट रहने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

गुनगुना पानी और नींबू

हर किसी के लिए नींबू गुनगुना पानी अच्छा नहीं है।
यह एसिडिटी, पित्त असंतुलन और गर्ड का कारण बन सकता है।
एसिडिटी होने पर हर 40 दिन पर इस ड्रिंक से गैप लें।

शहद और गुनगुना पानी

शहद को किसी भी गुनगुनी या गर्म चीज के साथ नहीं खाना चाहिए।
इससे शहद के गुण खत्म हो जाते हैं और यह जहरीला बन जाता है।
​वेट लॉस के लिए आयुर्वेद इसे पीने की सलाह नहीं देता है।

घी के साथ गुनगुना पानी

वात और पित्त शांत करता है।
भूख और जठराग्नि को बढ़ाता है।
अपच और अमा के रोगी ना पीएं।

आंवला जूस, लौकी जूस, मोरिंगा आदि

खाली पेट कोई भी कच्चा खाद्य पदार्थ आसानी से नहीं पचता।
पित्त और लिवर की दिक्कत में फायदा कर सकता है।
इससे कुछ लोगों को ब्लोटिंग हो सकती है।
इन ड्रिंक्स को लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए।

सीसीएफ चाय

सही तरीके से लेने पर सीसीएफ चाय जठराग्नि बढ़ाती है।
अगर इससे भूख नहीं बढ़ती है तो 40 दिन बाद इसका सेवन रोक दें।

 

Source : Agency

पाठको की राय