Tuesday, October 20th, 2026

ये है नीरज चोपड़ा की डाइट सीक्रेट, जाने

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को यह पहला गोल्ड मेडल मिला है और इस तरह नीरज खुद गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज ने 88।17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 25 साल के नीरज इससे पहले ओलिंपिक और डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

नीरज ने जब ओलंपिक मैडल अपने नाम किया था, उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी। 25 साल की उम्र में उनकी गजब की फिटनेस को देखकर कहा जा सकता है कि वो अभी कई चैंपियनशिप खेल सकते हैं और देश को कई मैडल और दिला सकते हैं। अपने भाले की तरह लंबे-चौड़े और फौलादी बॉडी वाले नीरज बचपन में ऐसे नहीं थे। बताया जाता है कि बचपन में वो मोटा हुआ करते थे और उनके दोस्त मजाक उड़ाते थे। नीरज अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं, तभी तो उनका भाला हवा को चीरता हुआ दूर तक जाता है। चलिए जानते हैं कि शरीर को ताकतवर बनाने के लिए नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान (Neeraj Chopra diet plan) क्या है।

बॉडी फैट रखते हैं मेंटन

olympics की एक रिपोर्ट (Ref) के अनुसार, भला फेंकने वाले पुरुषों को अपने आइडियल बॉडी फैट को 10-10।5% के बीच मेंटेन रखना पड़ता है। नीरज चोपड़ा अपने बॉडी फैट को 10% बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इसे प्राप्त करने और बनाए रखने के लिए डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

नाश्ते में क्या खाते हैं नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा अपनी डाइट को सिंपल रखने की कोशिश करते हैं। पौष्टिक नाश्ता लेने से उन्हें उनके ट्रेनिंग सेशन के लिए भरपूर ऊर्जा मिल जाती है।

उनके दिन की शुरुआत जूस या नारियल पानी से होती है
नाश्ते में मैं तीन-चार अंडे (सफेद हिस्सा)
ब्रेड के दो पीस
एक कटोरी दलिया और फल लेते हैं
ब्रेड और ऑमलेट उनका पसंदीदा नाश्ता है जिसे वो हफ्ते में किसी भी दिन खा सकते हैं
​​
नीरज चोपड़ा लंच में क्या खाते हैं

दोपहर यानी लंच में नीरज को दही और चावल के साथ-साथ दाल
ग्रिल्ड चिकन और सलाद लेते हैं
ट्रेनिंग सेशन या जिम के बीच वह ड्राई फ्रूट्स खासकर बादाम खाते हैं
इस दौरान वो फ्रेश जूस भी लेते हैं

डिनर में क्या खाते हैं नीरज चोपड़ा

नीरज डिनर यानी रात के खाने में ज्यादातर सूप
उबली सब्जियां और फल शामिल होते हैं
वो अपने खाने में जितना संभव हो सके फल और सब्जियां खाने की कोशिश करते हैं

प्रोटीन पर देते हैं खास ध्यान

कुल मिलाकर नीरज चोपड़ा की डाइट फ्रूट्स और प्रोटीन पर फोकस रहती है। जाहिर है प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग के साथ-साथ बॉडी फैट को मेंटेन रखने के लिए जरूरी है। वह प्रोटीन की रोजाना की जरूरत पूरी करने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट भी लेते हैं। सैल्मन मछली हाल ही में नीरज चोपड़ा की डाइट का हिस्सा बनी है और प्रोटीन के लिए उनकी पसंद बनती जा रही है।

खाली दिनों में चूरमा का लेते हैं आनंद

वैसे तो नीरज स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं लेकिन ब्रेक के दिनों हरियाणा के इस छोरे को चूरमा खाना पसंद है। (हरियाणा की एक लोकल डिश जिसमें रोटी के टुकड़े, चीनी और घी शामिल होते हैं)। उन्हें स्ट्रीट फूड है जैसे कि गोलगप्पे का आनंद लेना भी पसंद है।

 

Source : Agency

पाठको की राय